दौसा न्यूज। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी इन दिनों फरार चल रहे हैं। रतन तिवारी एसीबी की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। एसीबी तिवाड़ी को कई दिनों से तलाश रही है।
दरअसल, भाजपा जिला अध्यक्ष पर नर्सिंग कॉलेज की एनओसी की धांधली से जुड़ा हुआ मामला है जो करीब 10 साल पुराना है। 10 साल पहले जिला अध्यक्ष पर एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद जांच चल रही थी। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर तिवारी की धांधली सामने आई और एसीबी हरकत में आ गई। पिछले कई दिनों से एसीबी तिवाड़ी की तलाश कर रही है लेकिन वह फरार चल रहे हैं। एसीबी की टीम तिवारी के दौसा स्थित निवास पर भी पहुंची थी लेकिन वह घर नहीं मिले। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला अध्यक्ष ने b.Ed कॉलेज की बिल्डिंग को दिखाकर नर्सिंग कॉलेज की एनओसी ली थी। इस मामले में एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच जा रही थी। मामले की जांच जयपुर एसीबी के एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत कर रहे हैं। एसपी शेखावत ने बताया कि मामला पुराना है लेकिन जांच लगातार चल रही थी। पिछले महा धांधली उजागर होने पर डॉ रतन तिवारी के खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज किया। हालांकि गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं हुआ है लेकिन पूछताछ के लिए उन्हें खोज रही है l