10 हजार की रिश्वत लेते जनप्रतिनिधि और पत्रकार पर एसीबी ने कसा शिकंजा घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा

*10 हजार की रिश्वत लेते जनप्रतिनिधि और पत्रकार पर एसीबी ने कसा शिकंजा
घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा*


कोटा। जिले के रामगंजमण्डी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की 10 दिनों में दूसरी बड़ी कारवाई देखने को मिली है यहां शनिवार को झालावाड़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सदस्य व उसके दलाल को ट्रैप किया है। आरोपी शराब की दुकान में आने वाले लोगों के वीडियो फोटो नहीं बनाने की एवज में मासिक बंधी की मांग कर रहे थे। जिस पर शनिवार को एसीबी ने पंचायत समिति सदस्य नयन कुमार अखंड व उसके दलाल आनंद कुमार प्रजापति (पत्रकार) को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

-10 दिन पहले कोटा ACB टीम ने की थी कार्यवाहीपहले कोटा एसीबी टीम ने ट्रोली वेंडर से मासिक बंधी लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल थाना रामगंजमण्डी गौरतलब है कि इससे आरपीएफ निरीक्षक ब्रजमोहन मीणा, कांस्टेबल रणधीर सिंह और दलाल राहुल वैष्णव को गिरफ्तार किया था। घूसखोर आरपीएफ एसएचओ ने रामगंजमण्डी जक्शन पर ट्रॉली संचालित करने के एवज में 5 हजार रुपए की मंथली मांगी थी। जिसके बाद एसीबी ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। बता दे कि शहर में लगातार हो रही एसीबी कारवाई को लेकर शहर वासी रामगंजमण्डी शहर में एसीबी कार्यालय खुलावने की मांग भी कर रहे है। फिलहाल अभी एसीबी द्वारा ट्रेप किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

-ब्लैकमेल करने की दे रहे थे धमकी

एसीबी के एडिशनल एसपी भवानी शंकर मीना ने बताया कि फरियादी चैन सिंह ने 20 दिन पहले शिक़ायत की थी कि स्थानीय कथित पत्रकार और जनप्रतिनिधि मासिक बंधी का दबाव बना रहे है। जनप्रतिनिधि नयन अखंड 10 हजार रुपए और कथित पत्रकार आनंद कुमार 8 हजार रुपए की मासिक बंधी नही देने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कर मासिक बंधी की पुष्टि कर शनिवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ कथित पत्रकार और सातलखेड़ी जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद एसीबी झालावाड लेकर गई हैं।