एग्जिट पोल के हिसाब से यूपी में बीजेपी और पंजाब में आम आदमी पार्टी बना सकती है सरकार

जयपुर। यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। सभी पार्टियों के नेताओं और उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। 10 मार्च को परिणाम सबके सामने होंगे और स्पष्ट हो जायेगा कि गद्दी किसके हाथ होगी। लेकिन, नतीजों से पहले एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में एक बार फिर से भाजपा अपना परचम लहरा सकती है। वहीं पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि, जरूरी नहीं हैं कि एग्जिट पोल के के अनुसार ही चुनाव परिणाम आयेगा। एग्जिट पोल गलत भी साबित हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 241 सीटें
एग्जिट पोल सर्वेक्षणा के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा फिर से बाजी मार सकती है। एग्जिट पोल के कुल मिलाकर बीजेपी और उसके सहयोगियों को राज्य की 403 सीटों में से 241 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि बहुमत का निशान 202 पर मिलेगा। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 142 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।

पंजाब में आप का हाल
एग्जिट पोल के मुताबिक 117 सीटों वाले पंजाब में AAP के खाते में 63 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें बहुमत 59 है। अगर ऐसा होता है, तो AAP पहले पूर्ण राज्य में सत्ता संभालेगी। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस विधानसभा में 28 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रही है।
अमरिंदर सिंह के साथ हाथ मिलाने वाली भाजपा पंजाब में एक या दो सीट जीत सकती है। जबकि उसके पूर्व सहयोगी अकाली दल ने 19 सीटें जीत सकती है।