Baran: अवैध हथियार 01 देशी रिवॉल्वर सहित अभियुक्त गिरफ्तार
Baran: अभियुक्त के कब्जे से रिवॉल्वर मय 01 जिंदा कारतूस को किया जब्त
बारां 14 फरवरी, थानाधिकारी छबड़ा
राजेश कुमार ने बताया की थाना छबड़ा की टीम द्वारा धरनावदा चौराहे पर नाकाबंदी करते हुए आने जाने वाले वाहनों एवं राहगीरों की सघनता से चैंकिंग की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी विश्वनीय सूत्रों से सूचना मिली की महादेव गार्डन के आगे एक व्यक्ति खड़ा है जिसके पास देशी रिवॉल्वर है। जिस पर रवाना होकर महादेव गार्डन पहुंचे जहां पर बताये अनुसार हुलिया का व्यक्ति खडा हुआ मिला जिसको डिटेन कर नाम पता पूछा तो अपना नाम वतन उर्फ गोलू मीणा निवासी ककरवा हाल बसन्त विहार कॉलोनी छबडा थाना छबड़ा का होना बताया जिसकी तलाशी ली तो अभियुक्त के कब्जे से एक देशी रिवॉल्वर मय एक जिंदा कारतूस जो रिवॉल्वर के अंदर भरा हुआ था मिला देशी रिवॉल्वर व जिंदा कारतूस को जप्त किया गया एवं अभियुक्त के विरूध्द आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबध्द करके अवैध हथियार से संबंधित खरीद-फरोख्त के बारे में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- वतन उर्फ गोलू पुत्र हरिसिह जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी ककरवा हाल बसन्त
विहार कॉलोनी छबडा थाना छबडा।