आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण व बलात्कार का अभियुक्त गिरफ्तार

गौतम के गट्स

जोधपुर  |

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि थानाधिकारी नेमाराम उनिपु पुलिस थाना मतोड़ा मय जाब्ता द्वारा बलात्कार का आरोपी शेराराम पुत्र खुमाराम जाति प्रजापत उम्र 40 साल निवासी बरसिंगों का बास पुलिस थाना मतोड़ा को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण -
दिनाक 17.09.2021 को थाना क्षेत्र की एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट पेश की अभियुक्त शेराराम पुत्र खुमाराम जाति प्रजापत निवासी बरसिंगो का बास पुलिस थाना मतोड़ा आपतिजनक फोटो सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकीया मुझे अपने साथ में शारीरिक सबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा था। दिनाक 12/09/2021 को रात्रि में मुझे एकांत ले जाकर कहा कि मेरे साथ शारीरिक सबंध बनाये। मुझे धमकी दी कि अगर तूने किसी को बताया तेरे अश्लील फोटो सोशल मिडिया पर वायरल करके तुझे बदनाम कर दुगा। जब मै घर आई तो मेरे पति द्वारा पूछने पर उक्त घटना के बारे मे बताया तो उन्होंने शेराराम से फोन पर बात की तो उसने मेरे पति को भी जान से मारने की धमकिया दी। तो मेरे पति कहने लगे की अब जीने मे कोई सार नहीं है इतना कहते हुए दोड़कर कर घर के आगे बने टांके मे कूद गए। तो बचाव के लिए चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोगो ने आकर टांके से बाहर निकला तब तक मृत्यु हो चुकी थी। तथा मेरे पति शेराराम के प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिस -

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना का पर्दाफाश कर मुलजिमों को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री दीपक कुमार के निर्देशन व वृताधिकारी औसियां श्री दिनेश कुमार मीणा के निकट सुपरविजन में श्री नेमाराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना मतोड़ा मय पुलिस जाब्ता की टीम गठित की गयी, जिनके द्वारा उक्त घटना के बारें में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर मुलजिमानों को गिरफ्तार करने हेतु टीम द्वारा आसूचना प्राप्त की गयी जिनके आधार पर आज दिनांक 17.09.2021 को अभियुक्त शेराराम पुत्र खुमाराम जाति प्रजापत उम्र 40 साल निवासी बरसिंगों का बास पुलिस थाना मतोड़ा को सिणधरी बाड़मेर से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान अपराध प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया जिसे दिनांक 18.09.2021 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुरूस्कृत गठित टीम -


उक्त मुलजिम को गिरफ्तार करने व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले नेमाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मतोडा, हैड कानि घेवरराम, कानि लिखमाराम, शैतानाराम की विशेष भूमिका रही जिन्हें पुरूस्कृत किया जायेगा।