Baran : नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बारां 5अप्रैल। जिला पुलिस अधीक्षक बारां राज कुमार चौधरी ने बताया कि  23.03.2023 को फरियादी ने पुलिस थाना अन्ता पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मेरी 13 वर्षीय पुत्री को मेरे मोबाईल पर कॉल करके सौरभ धाकड़ ने अपने घर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया व उसके साथी ने नाबालिग के फोटो खींच लिये तथा उसके बाद सौरभ ने प्रार्थी के मोबाईल पर फोन कर नाबालिग से फोटो वायरल करने व इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी इत्यादि पर प्रकरण संख्या 102 / 2023 धारा 376 (3) 506, 120बी आईपीसी व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम:- पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक तरूण कान्त सोमानी वृताधिकारी वृत अन्ता के द्वारा थानाधिकारी रामलक्ष्मण पु०नि० नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा 03.04.2023 को आरोपी सौरभ मेघवाल को गिरफ्तार करने में सफतलता हासिल कि है ।

गिरफ्तार आरोपी - सौरभ मेघवाल पुत्र स्व० श्री महावीर प्रसाद जाति मेघवाल उम्र 21 साल निवासी जयनगर थाना अन्ता जिला बारा (राज0)