Baran: सोशल मिडिया पर फर्जी पत्रकार बनकर धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां 17अप्रैल । जिला पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चौधरी ने बताया कि 23.03.2023 को परिवादीयां ने थाना कोतवाली पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि प्रार्थीया की शादी राकेश औदीच्य से 2016 में हुई थी शादी के कुछ समय बाद ही उसने दहेज के लिए प्रताडित करना प्रारम्भ कर दिया जिसके कारण प्रार्थीया ने मजबूर होकर महिला थाना बारां में 498ए 406 भादस का मुकदमा दर्ज करवाया इस मुकदमें को दबाब बनाकर वापस लेने एंव मुझे आत्महत्या करने को मजबूर करने एवं मेरी लज्जा भंग करने के आशय से मेरे विरुद्ध अश्लील एंव चरित्र हनन संबंधी पोस्ट सोशल मिडिया पर वायरल कर मेरी ख्याति नष्ट की स्थानीय समाचार पत्रों मे मेरे विरुद्ध अश्लील व गंदे लेख लिखकर मेरी लज्जा भंग की तथा It Act का अपराध किया मैं मेरे पति से 2017 से पृथक रह रही हूं उक्त व्यक्ति मेरे व मेरे परिजनों एंव मेरे अधिवक्ता कमलेश दुबे के विरुद इस आशय चरित्र हनन कर रहा है, इत्यादी प्रार्थना पत्र पर महिला थाना बारां पर प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
खुलासा:- अनुसंधान में यह तथ्य सामने आये कि आरोपी राकेश ओदिच्य के द्वारा एक महिला के चरित्र के संबंध में उसके स्थानीय अखबार हिमांशु एक्सपोज में चरित्र हनन संबंधी पोस्ट सोशल मिडिया पर वायरल की जिससे महिला की ख्याति नष्ट हुयी व उसका सोशल मिडीया के माध्यम से पीछा करना पाया गया। इस पर राजेश खटाना थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां एवं सत्येन्द्र सिंह प्रभारी साइबर सैल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आरोपी राकेश ओदिच्य उर्फ आशु पुत्र चन्द्रबदन औदिच्य जाति ब्राहम्मण उम्र 36 साल निवासी गांधी पार्क के पास खेडलीगंज अटरू, थाना अटक जिला बारां को कोटा से डिटेन कर लाकर पेश किया। प्रथम दृष्टया अभियुक्त द्वारा एफआईआर में पंजीबद्ध अपराध एवं प्रेस एक्ट का उल्लंघन होना तथा अभियुक्त द्वारा फर्जी अखबार को हथियार बनाकर पीडिता के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 195 (क) व आई टी एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम का पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया गया।