जयपुर। Acer ने भारत में नया लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप Acer Aspire 7 है। कंपनी ने इसे 12 वीं जेनरेशन के इंटेल आई 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इस प्रोसेसर को एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1650 ग्राफिक्स कार्ड के साथ जोड़ा गया है। आइये यहां हम आपको एसर लैपटॉप के फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी देते हैं।
Acer Aspire 7 की भारत में कीमत
Acer Aspire 7 कीमत 62,990 है और यह भारत में फ्लिपकार्ट और एसर के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है और इसकी 1 साल की वारंटी है।
Acer Aspire 7 के स्पेसिफिकेशंस
एसर एस्पायर 7 में फुल-एचडी रेजोल्यूशन (1920 x 1080 पिक्सल) के साथ 15.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने टॉप पर वीडियो कॉल और मीटिंग के लिए एक 720P वेब कैमरा जोडा है। लैपटॉप के कीपैड में नंबरपैड भी मौजूद है। लैपटॉप के कीबोर्ड में बैकलिट एलईडी लाइट है।
Processor And storage
कंपनी ने इस लैपटॉप को 12-जेन इंटेल कोर i5-1240P प्रोसेसर से लैस किया है। इसे 4GB GDDR6 VRAM के साथ Nvidia GeForce GTX 1650 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB DDR4 रैम और 512GB PCIe Gen3 SSD है। रैम और स्टोरेज दोनों ही अपग्रेडेबल हैं, रैम को 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। गहन गेमिंग करते समय सिस्टम को ठंडा करने के लिए लैपटॉप में हीट पाइप की सुविधा है।
लैपटॉप में पावर देने के लिए 50Wh की बैटरी दी गई है और थ्री-पिन AC अडैप्टर के माध्यम से 135W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करता है। यह विंडोज 11 होम 64-बिट ऑपरेटिंग सिस्टम पर बूट होता है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 a/b/g/n प्लस ax वायरलेस लैन और ब्लूटूथ v5.2 सपोर्ट करता है। लैपटॉप में तीन यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट और एक यूएसबी सी पोर्ट शामिल हैं। लैपटॉप को डिस्प्ले या मॉनिटर से कनेक्ट करने के लिए एचडीएमआई पोर्ट भी है। सुरक्षा के लिए, इसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर है।