इंडो नेपाल सम्मिट 2022 में हुआ आचार्य पारीक का सम्मान

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / चिराना
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एन.आई.ए.) मानद विश्वविद्यालय जोरावर सिंह गेट जयपुर में वर्ल्ड एस्ट्रो फेडरेशन काठमांडू,नेपाल तथा साउथ एशियन एस्ट्रो फेडरेशनऔर श्री वेद ज्योतिष विज्ञान कला,संस्कृति, जनकल्याण एवं अनुसंधान संस्थान,जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित indo-nepal सम्मिट 2022 में चिराना हाल निवास शिवसिंहपुरा आचार्य रवि कुमार पारीक शास्त्री के शोध पत्र भारतीय चिकित्सा ज्योतिष पद्धति में रोग निदान के वाचन पर उन्हें श्रेष्ठ ज्योतिषी सम्मान 2022 दिया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक याज्ञिक पंडित गणराज देवज्ञ तथा पंडित दिलीप के अवस्थी डॉक्टर सुभाष डोंगरे द्वारा प्रशस्ति पत्र श्रीफल ,मोमेंटो ,शोध पत्र वाचन पत्रिका, सोल ओढाकर सम्मानित किया गया। आचार्य पारीक को सम्मानित किए जाने पर सरपंच महावीर प्रसाद, श्रवण सेन ,एडवोकेट जयंत ओला ,एडवोकेट प्रीति शर्मा, दिनेश पारीक ,रितु पारीक ,अंकित अवस्थी ,रतन स्वामी ,फूल सिंह ,मोहन लाल ओला,श्री वीरेंद्र कुमार, ने खुशी व्यक्त की।