जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से पहले सियसी पारा चरम पर है। कांग्रेस के विधायक और मंत्री अपनी अपनी परेशानियों को लेकर सामने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस यूथ अध्यक्ष गणेश घोघेरा ने मुख्यमंत्री गहलोत को अपना इस्तीफा भेजा और अब खेलमंत्री अशोक चांदना ने अपने इस्तीफे के पेशकश की है।
आचार्य प्रमोद ने अशोक गहलोत पर कसा तंज
खेल मंत्री अशोक चांदना के ट्विट के बाद आचार्य प्रमोद ने इशारों ही इशारों में सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि, 'आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘खराबी “इंजन” में है और आप “डिब्बे” बदलने की बात कर रहे हो।’
ख़राबी “इंजन”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 26, 2022
में है और आप “डिब्बे”
बदलने की बात कर रहे हो. https://t.co/l7Fl11DbvE
गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है और वे कई बार सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाये जाने पैरवी कर चुके हैं। और कई बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा चुके हैं।
दरअलस, कल रात लगभग 10 बजे राजस्थान के खेलमंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका की उनके विभाग में दखलअंदाजी नाराज होकर होकर इस पद को जलालत भरा बताते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी जिसके बाद राजस्थान के सियासत में हड़कंप मचा हुआ है.
अशोक चांदना ने अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए ट्विटर पर लिखा था, “ माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपके व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं. धन्यवाद.”