नंदीशाला निर्माण में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही हो,
4 दिसंबर तक गौसेवकों की मांगे मानें जिला कलेक्टर- भवानी शंकर
बूंदी 1 दिसंबर , गौपाल गौ सेवा संस्थान के प्रवक्ता भवानीशंकर ने बताया कि नंदीशाला की मांग को लेकर हमारा धरना त्वरित कार्यवाही तक जारी रहेगा जिला कलेक्टर द्वारा वार्ता हेतु हमारे 5 गौ सेवकों को बुलाया था जिस पर सम्मान पुर्वक हमनें जिला कलेक्टर की बात रखी जिला कलेक्टर द्वारा 60 दिन में पुर्व में चयनित भारतमाता शिव नन्दी गौशाला माटुंन्दा को निरस्त कर नवीन समिति को भुमि आवंटन के सम्बन्ध में आश्वासन दिया जिस पर गौसेवक सहमत नहीं हुए , हमने आगामी 4 दिसंबर तक 3 दिन में मांगों पर विचार करने का प्रस्ताव रखा जिस पर जिला कलेक्टर धरने को जबरन हटाने का दबाव बनाने लगें ऐसे में वार्ता असफल रही आगे बताया
जिला प्रशासन जब 2 से 5 दिन में कृषि मंडी, हवाई पट्टी ,माल गोदाम , मिलों के लिए मिल संचालकों के नाम भूमि आवंटन कर सकता है तो सरकार की योजना की पालना में 3 दिन में गौमाता के लिए भी भुमि आवंटन कर सकते हैं कार्य को लटका कर रखने की अपेक्षा उस कार्य को करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो
गोपाल माहेश्वरी ने कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा 60 दिन में हमारी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है जो काफी लम्बा समय है और हम कतई सहमत नहीं है
नन्दीशाला हेतु किसी भी समिति का चयन करना प्रशासन का कार्य है और जो समिति नंदीशाला के नियमों को पूरा नहीं करती जिला कलेक्टर ने उसका चयन कर नन्दीशाला निर्माण के रास्ते में रोडा लगा रखा है और योजनानुसार धरातल पर कार्य ना होना नन्दीगौवशं और आमजन की जान से खिलवाड़ करना हैं
नन्दीशाला निर्माण में विलंब के जिम्मेदार अफसरों पर हो मुकदमा दर्ज, भारी जुर्माने से दंडित करों
हम जिला कलेक्टर से मांग करते है नंदीशाला निर्माण के सरकारी आदेश के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी द्वारा नंदीशाला निर्माण नहीं करा कर बैसहारा निराश्रित गौवंशों व आमजन की जान से खिलवाड़ किया है ऐसे में गौवंशौ के साथ आयेदिन हो रही दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग, नगर परिषद आयुक्त अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करे व अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर भारी जुर्माने से दंडित किया जावें
धरन स्थल पर गौसेवक राधे जांगिड, मीरा जोगी, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान लाडला, अध्यक्ष प्रहलाद मीणा , रामबाबू श्रृंगी, लोकतंत्र गुर्जर, ओम मेघवाल एडवोकेट पुरुषोत्तम श्रृंगी, गिरिराज गुर्जर, कौशल यादव, लक्ष्मी नारायण श्रृंगी, बलराम मीणा, निरंजन मीणा, संत भगवानदास, नन्दसिंह सोलंकी, पुरुषोत्तम श्रृंगी, मनोज प्रजापत, सुरेश प्रजापत, योग्यश मेहरा, दीपचंद मीणा, अभिमांशु सिह, सुरज गुर्जर, रमेश चन्द्र सैनी, बाबुलाल पंचोली, विक्रम बंजारा, रमेश लोधा, गणेश शर्मा आदि ने अपना समर्थन दिया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान