अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रूपिंदर सिंह ने किया डीग का दौरा
-अतिरिक्त महानिदेशक ने भ्रष्टाचार एवं व्याभिचार से दूर रहने के लिए कहा
डीग, रूपिंदर सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सह महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज भरतपुर की उपस्थिति में जिला पुलिस लाइन डीग में सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम जिला पुलिस अधीक्षक डीग बृजेश ज्योति उपाध्याय द्वारा जिला पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों सहित रूपिंदर सिंह को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी गई । अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस द्वारा संपर्क सभा के दौरान पुलिस कार्मिकों की समस्याओं को सुना जाकर निस्तारण के निर्देश दिए।
संपर्क सभा के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रूपिंदर सिंह द्वारा पुलिस कर्मियो को अपने कार्य स्थल पर सदाचार व अनुशासन के साथ कार्य करने के साथ-साथ राज्य सेवा में अपनी कार्यशैली को स्वच्छ रखते हुए भ्रष्टाचार एवं व्याभिचार दोनों से दूर रहने के लिए कहा गया।