जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामला अब महिला आयोग तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से को हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे नाकाफी समझते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।
अधीर रंजन चौधरी ने दी सफाई
दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि चूंकि मैं बहुत अच्छी हिंदी नहीं जानता हूं इसलिए गलती हो गई। उन्होंने कहा की मैं इस मामले में माननीय राष्ट्रपति से का मिलने का सयम मांग चुका हूं और उनसे मिलकर मांफी मांगूगा।
इसके अलावा कांग्रेस नेता भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बात का बतंगड बना रही हैं। वे इन पाखंडियों से कभी भी माफी नहीं मांगगे। कहा कि राष्ट्रपति चाहे आदिवासी हो, दलित हो या अन्य किसी भी समुदाय का हो मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं।
समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप होने के आदेश का नोटिस दिया है और उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। महिला आयोग में यह सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11ः30 बजे होगी।
केंद्रिय मंत्री ईरानी ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला करते हुए उनसे माफी की मांग की। उन्होंने कहा सोनिया गांधी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला के अपमान को मंजूरी दी। नाराज़ ईरानी ने सोनिया गांधी को आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और महिला विरोधी भी कहा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में आज संसद परिसर में इस मामल को लेकर बीजेपी के कई सांसदों ने तख्तियों के साथ टिप्पणी का विरोध किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे यौन शोषण कहा और मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी की ओर से माफी मांगें।