बूंदी सुरक्षित रहे, इसलिए गली गली घूमी प्रशासन- पुलिस की टीम

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी

कलक्टर के नेतृत्व में बाजार मे बांटे मास्क
कोरोना की तीसरी लहर के प्रति आगाह करने तथा इससे बचाव के उपाय अपनाने का संदेश देने के लिए जिला कलेक्टर रेणु जयपाल की पहल पर सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में मास्क वितरण रैली निकाली गई।
कलक्टर रेणु जयपाल,अतिरिक्त कलेक्टर एयू खान,सीईओ जिला परिषद मुरलीधर प्रतिहार, उपखंड अधिकारी ललित गोयल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल सहित प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों में पैदल घूम कर मास्क बांटे। मास्क नहीं लगाने वालों को मास्क पहनाए और लगाए रखने की सलाह दी।रैली कलक्ट्रेट से आरंभ हुई और बाजार के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। कलक्टर ने खुद बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क दिए और इसका महत्व समझाया।
अधिकारियों ने दुकानों के भीतर जा जाकर स्थिति देखी और दुकानदार व ग्राहकों को मास्क दिए। मास्क पहन कर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी। रैली में पुलिस के जवान,महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्मिक स्काउट गाइड, आपदा राहत की टीम भी मौजूद रही।
रैली में वाहन में लाउडस्पीकर के जरिए मास्क लगाने दो गज की दूरी रखने वह कोरोना से बचाव के सभी उपाय अपनाने के संदेश दिए गए।