हिण्डोली राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी|

हिंडोली कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2022 -23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है 7 मार्च से 15 मार्च 2022 तक आवेदन प्रपत्र विद्यालय से प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं कक्षा 6 में 36 छात्र और 44 छात्राओं के लिए स्थान आरक्षित हैं कक्षा 7 व 8 में रिक्तियों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा मॉडल स्कूल हिंडोली ब्लॉक का एकमात्र अंग्रेजी माध्यम का सीबीएसई मान्यता प्राप्त राजकीय विद्यालय हैं विद्यालय में अटल लैब , उत्कर्ष खेल मैदान उपकरणों से सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशाला डिजिटल लाइब्रेरी ,डिजिटल स्मार्ट क्लास इत्यादि भौतिक सुविधाएं विद्यालय में उपलब्ध है आवेदन फॉर्म की लॉटरी 22 मार्च 2022 को समिति द्वारा निकाली जाएगी चयनित आवेदकों की सूची 26 मार्च 2022 को विद्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र कुमार निर्मल ने बताया कि प्रवेश आवेदन प्रपत्र विद्यालय में निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं एवं विद्यालय समय पर प्रवेश प्रभारी श्री लेखराज मीणा मोबाइल नंबर 8963868133 ओर 07436 -94188 से सम्पर्क करें वहीं हिंडोली ब्लॉक के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी ।