ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा के जारी हुए एडमिड कार्ड, 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

जयपुर।    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश में आयोजित कराई जा रही ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के पवेश पत्र जारी कर दिये हैं। यह परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को  को  25 जिलों में  आयोजित करवाई जायेगी। इस परीक्षा में प्रदेश के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।  बोर्ड ने परीक्षार्थीयों के लिए  ड्रेस कोड़ भी जारी कर दिया है।  
बोर्ड द्वारा जारी  गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। परीक्षार्थी  सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाली स्वेटर पहन सकेंगे। स्वेटर में बड़ा बटन लगा होना नहीं चाहिए।  वहीं  महिला अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगी।
एडिम कार्ड जारी
  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। एसएसओ आईडी के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड़ कर सकते हैं।  
इन जिलो में नहीे हैं सेंटर
 ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 चार चरणों में आयोजित की जायेगी।   इस दौरान पेपर लीक को लेकर संवेदनशील माने जाने वाले प्रदेश के बाड़मेर, चूरू, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली और प्रतापगढ़ में एक भी केंद्र नहीं बनाया गया है।
2 घंटे का होगा पेपर
वीडीओ की प्री परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। यह परीक्षा अधिकतम 100 अंको की होगी। सभी प्रशन का अंकभार समान होगा। प्रश्न पत्र में नकारात्मक मार्किन नहीं होगी। परीक्षा में हिन्दी, इंगलिश, गणित और जरनल नॉलेज के प्रश्न पूछे जायेंगे।