एडीआरएम ने एआरटी, एमआरवी एवं ड्राइवर लाबी कोटा का किया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 नवम्बर, अपर मंडल रेल प्रबंधक (टी एंड आई) राजीव रंजन कुमार सिंह द्वारा पूर्वाह्न में कोटा के दुर्घटना राहत एवं चिकित्सा राहत गाड़ी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। अपराह्न में कोटा रनिंग रुम व एकीकृत चालक दल लाॅबी का निरीक्षण किया व व्यवस्थाएं को विधिवत जांचा । यात्रियों के संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टि से नियमित निरीक्षण मंडल के अधिकारियों द्वारा किया जाता है । लोको पायलट लाबी में संरक्षा परिपत्र का निरीक्षण कर जांच की । कुहासे के मौसम में सुरक्षित गाड़ी संचालन नियमो की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ओ एंड एफ) प्रेम सिंह एवं संबंधित विभागों के पर्यवेक्षक मौजूद रहे ।