जयपुर। श्रद्धा के शरीर के 35 टुकडे करके एक एक करके फेंकने वाले दरिंदे आफताब की दरिंदगी की एक एक परत खुलती जा रही हैं जो कि दिल दहलाने वाली हैं। पुलिस जैसे जैसे पूछताछ करती जा रही है वैसे वैसे ही आफताब की हैवानियत का चेहरा सामने आता जा रहा है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आफताब जोकि कॉल सेंटर कर्मचारी था उसने शेफ के रूप में प्रशिक्षण लिया था, और श्रद्धा के शरीर को काटकर एसिड और कीटाणुनाशक से सारा खून साफ कर दिया था। वह रोज रोज शरीर के एक एक अंग को जंगल में फेंकने जाता था। वह ज्यादातर घर पर ही रहता था और खाना ऑर्डर करता था। रिपोर्टों से पता चलता है कि उसने अपना खाना उसी फ्रिज में रखा था जिसमें उसने श्रद्धा के शरीर के अंग रखे थे। इतना ही नहीं आफताब ने श्रद्धा की हत्या के दिनों बाद एक और महिला को डेट करना शुरू कर दिया। जिस महिल को वह डेट कर रहा था उसे उसी घर में लाया जहां श्रद्धा के शरीर के अंग अभी भी फ्रिज में रखे हुए थे। आफताब उसी कमरे में सोया था जहां उसने श्रद्धा के शव को काटा था। पुलिस ने कहा कि वह उसका सिर फ्रिज में रखने के बाद "चेहरा देखता" था। आफताब को क्राइम थ्रिलर और वेब सीरीज देखना पसंद था। पुलिस ने कहा कि वह एक सीरियल किलर पर आधारित अमेरिकी सीरीज "डेक्सटर" से "प्रेरित" था।