अंतरराष्ट्रीय जंबूरी की 66 वर्षों बाद प्रदेश को मिली मेजबानी राज्य में 20 लाख नवीन पंजीयन का लक्ष्य- निरंजन आर्य
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा/जयपुर- भारत स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर व मुख्यमंत्री के सलाहकार निरंजन आर्य की अध्यक्षता में राज्य मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई इसमें अनेक फैसलों पर अंतिम मोहर लगी वहीं 18वीं अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन की प्रगति प्रस्तुत की गई सदस्यों ने आवश्यक सुझाव भी दिए तथा संस्था को अधिक सुदृढ़ करने के लिए 20 लाख नवीन पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया स्टेट चीफ कमिश्नर श्री आर्य ने कहा कि राजस्थान को 18वी अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन की मेजबानी 66 वर्षों बाद मिली है सभी के सहयोग से इसे ऐतिहासिक व सफल बनाने की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि पाली के रोहिट में आयोजित होने वाली जंबूरी के सफल आयोजन के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारी भी सहयोग करेंगे उन्हें विभिन्न समितियों का संयोजक नियुक्त किया गया है बैठक में श्री आर्य ने प्रदेश में 20 लाख नवीन पंजीयन का लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया
वर्तमान में 12 लाख सदस्य स्काउटिंग से जुड़े हैं बैठक के शुरू में उन्होंने सभी पदाधिकारियों कोटा के पंकज मेहता, ब्यावर के विमल चौहान, गांधी विचारक संस्था के मनोज ठाकरे, समाजसेवी घनश्याम गुर्जर, मनीष मेहता, अलवर ,भरतपुर, गंगानगर के जिला शिक्षा अधिकारी व सी.ओ. ने अपने महत्वपूर्ण व सार्थक सुझाव देते हुए श्री आर्य के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की विमल चौहान ने भीष्म पितामह माने जाने वाले स्वर्गीय गणेशराम के त्याग, बलिदान को चिरस्थाई बनाने में स्काउट गाइड को स्थान देने का सुझाव दिया
इस अवसर पर गोपाराम माली ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा गत बैठक के प्रस्ताव रखे
स्टेट सचिव पीसी जैन ने वित्त प्रबंधन भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला श्री शेखावत ने जंबूरी को लेकर अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की अगली बैठक 25 जुलाई 2022 को रोहिट(पाली) में आयोजित होने के निर्देश दिए इस आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा 50 करोड़ का बजट देने पर सभी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया बैठक से विर्चुअल् शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल भी जुड़े रहे तथा राष्ट्रीय गीत के साथ बैठक की समाप्ति हुई