आखिर किस मुद्दे पर जन आक्रोश रैली निकालेगी भाजपा

आखिर किस मुद्दे पर जन आक्रोश रैली निकालेगी भाजपा- हरपाल सिंह राणा
कोटा,24 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकालने जा रही है। सरकार के सुशासन और एक से एक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही आम जनता में तो नहीं अपितु भाजपा में आक्रोश अवश्य नजर आ रहा है।
युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरपाल सिंह राणा ने बताया कि राजस्थान सरकार को 4 वर्ष पूरे होने पर हैं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार द्वारा राज्य की जनता,कर्मचारियों, बेरोजगारों और गरीब,मजदूरों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है,जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
प्रदेश सचिव राणा ने बताया कि अमूमन देखा गया है इतने समय के बाद लोगो में सत्ताधारी सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त हो जाती है परंतु इस बार लोगों में राजस्थान सरकार के प्रति कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है, आज भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है जिस मुद्दे पर यह जन आक्रोश रैली निकाल सकें। आखिर किन मुद्दों को लेकर भाजपा जन आक्रोश रैली निकलेगी। पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विकास की गंगा बही है। प्रत्येक धर्म और जाति के व्यक्ति में राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रति प्रेम और सम्मान है। भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं की बात कर रही है आखिर किन मुद्दों पर भाजपा विरोध करेगी। क्या मुख्यमंत्री की चिरंजीवी योजना (10 लाख का इलाज) का विरोध करेगी भाजपा,सरकारी कर्मचारियों को दी गई पेंशन का विरोध करेगी भाजपा,1.10 लाख संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का विरोध करेगी भाजपा, गरीबों को इंदिरा रसोई के तहत खाना देने का विरोध करेगी भाजपा,आमजन को बिजली में राहत देने का विरोध करेगी भाजपा,मुख्यमंत्री निशुल्क जांच का विरोध करेगी भाजपा, वृद्धावस्था पेंशन का विरोध करेगी भाजपा,चिरंजीवी दुर्घटना बीमा का विरोध करेगी भाजपा, निशुल्क दवा वितरण योजना का विरोध करेगी भाजपा।आज भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है भाजपा सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की जनता को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह करने का काम कर रही। पर राजस्थान की जनता इनके कामों को समझ चुकी है और इनकी बातों में नहीं आने वाली है।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान