आखिर क्यों मांगी थी नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की पार्टी से माफी, जानें पूरा माजरा

जयपुर। बिहार की राजनीति में कल 9 अगस्त को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जदयू के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से नाता तोड लिया और राजद व कांग्रेस के साथ मिलकर महा गठबंधन में शामिल हो गये। आज नीतीश कुमार महागठबंधन के समर्थन के बाद दोपहर बाद आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगें। सूत्रों के मुताबिक गठबंधन छोडने के बाद कल रात नीतीश कुमार ने 2017 में गठबंधन तोडने पर राष्ट्रीय जनता दल से खेद जताया और कहा कि अब मिलकर बिहार को आगे बढ़ायेंगे।

आपको बता दें कि एनडीए से गठबंधन से पहले नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन में थे। लेकिन 2017 में नीतीश कुमार के राजद के प्रमुख बने तेजप्रताप यादव को भ्रष्टाचारी बताते हुए गठबंधन तोड लिया था और एनडीए के साथ गठबंधन करके बिहार में सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। सूत्रों ने कहा नीतीश कुमार ने तीन साल पहले राजद से गठबंधन तोडने पर तेजस्वी की मां राबड़ी देवी से इफ्तार पार्टी में कहा था "माफ किजियेगा, मुझे माफ कर दो।" लेकिन भाजपा में जानें कुछ महीनों के भीतर ही उन्हें इसका पछतावा हो रहा था। इस बात की पूरी संभावना है कि अब इसे नीतीश कुमार के यादव परिवार के साथ फिर से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि अब तेजस्वी यादव जो राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख हैं उनके साथ कांग्रेस के के अलावा बिहार में नए महागठबंधन में चार छोटे क्षेत्रीय दल हैं। नीतीश कुमार ने कल प्रेस से कहा यह गठबंधन लोगों की सेवा करेगा यह भ्रष्टाचार से लड़ेगा।