IPhone 14 लॉन्च के बाद, Apple ने भारत में iPhone 13 pro सहित ये IPhone किये बंद

जयपुर। Apple ने आखिरकार अपनी iPhone 14 सीरीज लॉन्च कर दी है जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Plus और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को वैश्विक स्तर पर लांच किया है। नए हैंडसेट के लिए जगह बनाने के लिए ऐप्पल ने भारत में अपने कुछ पुराने मॉडलों को बंद कर दिया है। जिसमें आईफोन 11, आईफोन 12 मिनी और आईफोन 13 प्रो शामिल हैं। जिन्हें भारत में 64,990 रुपये, 69,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Apple ने iPhone 11, iPhone 12 mini, iPhone 13 Pro सीरीज को भी बंद कर दिया है।

Apple iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को भी अब बंद कर दिया गया है, जिनमें 120 Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, एक नया तीन-कैमरा सिस्टम और एक तेज़ A15 चिप जैसे फीचर्स मौजूद थे। दूसरी ओर, iPhone 11, A13 बायोनिक चिप, अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बड़ी बैटरी, और बहुत कुछ के साथ आया था।

IPhone 12 मिनी को A14 बायोनिक चिप, एक उन्नत डुअल-कैमरा सिस्टम और सिरेमिक शील्ड फ्रंट कवर के साथ एक सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।

Apple iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12 mini और iPhone 11 को Apple द्वारा बंद किए जाने की पुष्टि की गई है क्योंकि वे अब आधिकारिक Apple स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं। हालाँकि, यदि आप अभी भी इन iPhone मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो वे Amazon, Flipkart, Croma और अन्य जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
कीमत की बात करें तो Apple iPhone 12 मिनी अमेज़न पर 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि iPhone 11 की कीमत आपको प्लेटफॉर्म पर 41,999 रुपये होगी। इसके अलावा iPhone 13 Pro 1,08,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर और iPhone 13 Pro Max 1,30,900 रुपये में बिक रहा है।