जालौर के बाद यूपी में शिक्षक ने दलित छात्र को पीटा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

जयपुर। राजस्थान के जालौर जिले में दलित छात्र की मौत का मामला अभी थमा नहीं कि अब उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ऐसा ही दुखद मामला सामने आया है। जहां जहां 13 वर्षीय लड़के की उसके शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पिटाई के करीब नौ दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक छात्र की पिटाई का कारण शिक्षक को 250 रूपये फीस नहीं देना था। पीडित के भाई राजेश विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे भाई को उसके शिक्षक ने 250 रुपये प्रति माह की स्कूल फीस के कारण पीटा था। मैंने इसे ऑनलाइन भुगतान किया था लेकिन इस बात की जानकारी शिक्षक को नही थी और इसीलिए उन्होंने मेरे भाई को मारा। पीडित के चाचा ने बताया कि पिटाई के दौरान बच्चे को गंभीर चोटें आई थी जिसके चलते बच्चे के सिर से खून बहने लगा था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित के चाचा ने अब सिरसिया पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीडित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमारे बच्चे को इसलिए पीटा गया क्योंकि वह दलित है। और शिक्षक उच्च जाति का है। श्रावस्ती के एसपी अरविंद केण् मौर्य ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।