राजस्थान के बाद अब दिल्ली में बिजली संकट की आशंका, अरविंद केजरीवाल ने मोदी को लिखा पत्र

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों बिजली की कटौती चल रही है। कारण है पावरप्लांट्स पर कोयले की कमी होना। इसी कारण से राज्य सरकार को अब 15 रूपये से लेकर 20 रूपये प्रति यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है। और इसका असर निश्चित रूप से आने वाले समय में आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।

अब देश की राजधानी में बिजली संकट गहराने की आशंका है। इस आशंका के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है और उनकी सरकार ऐसी स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है। केजरीवाल ने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें मोदी को शहर में बिजली की आपूर्ति करने वाले उत्पादन संयंत्रों को कोयले और गैस की पर्याप्त व्यवस्था करने का जिक्र किया गया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "दिल्ली को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा हूं। हम इससे बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, मैंने माननीय पीएम को एक पत्र लिखकर उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। आगे पत्र में यह भी कहा गया है, "मैं आपका ध्यान मौजूदा कोयले की कमी की स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता हूं और यह कमी अगस्त और सितंबर महिने से लगातार चल रही है। पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में, दिल्ली के सीएम ने कहा कि शहर अगस्त से कोयले की कमी का सामना कर रहा है।