जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी सत्ता में काबिज होती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी में कांग्रेस के प्रदर्शन और बीजेपी के फिर से सत्ता में आने पर प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर जाकर अच्छी मेहनत की है हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा लेकिन हम हमारे इस संघर्ष को वोट में नहीं बदल पाए।
प्रियंका गांधी का ट्वीट
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा,"लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए।"
एक और ट्वीट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा, "कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।"
बता दें कि समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की सभी 417 सीटों का रुझान सामने आ चुका है जिनमें से बीजेपी 100 सीटें जीत चुकी है। वही 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
कांग्रेस ने इस बार यूपी में बिना किसी गठबंधन के 417 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें से कांग्रेस ने एक सीट जीती है एवं एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी 32 सीटें जीत चुकी है एवं 82 सीटों पर बड़ा बनाए हुए है।
कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।