जयपुर। यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी ने दिल्ली में शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद यूपी को अलर्ट करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने जुलूस पर रोक लगाने के साथ-साथ माइक की आवाज को धार्मिक स्थलों तक ही सीमित रखने का आदेश जारी किया है |
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद अलर्ट
दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हुयी घटना के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। यूपी सीएम योगी ने बिना प्रशासन की अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ माइक की आवाज को धार्मिक परिसर तक ही रखने के आदेश दिये गये है। योगी ने कहा है, कि अपनी-अपनी धार्मिक विचारधाराओं के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धतिओं को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का भी प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित होना चाहिए, कि माइक की आवाज धार्मिक परिसरों से बाहर नहीं आनी चाहिए। माइक की आवाज की वजह से अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। और योगी ने आदेश दिया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नही दें।
यूपी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दियें है कि कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व और त्योहार आने वाले हैं। रमजान का महीना चल रहा है। अक्षय तृतीया और ईद का त्यौहार एक ही दिन होना संभावित है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को अधिक संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोगों के साथ संवाद बनाएं।
चार मई तक की सभी पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी
आने वाले त्योहार और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। और जो अधिकारी पहले से अवकाश पर गए हुए हैं उन्हें भी 24 घंटे के अंदर ड्यूटी क्षेत्र पर वापस आने का आदेश दिया गया है