जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख एवं वर्तमान लोकसभा सदस्य Asaduddin Owaisi की कार पर हुई फायरिंग के बाद केंद्र गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड़ सुरक्षा प्रदान की है। ओवैसी को यह सुरक्षा उन्हें CRPF की तरफ से प्रदान की जायेगी। गौरतलब है कि गुरूवार को दिल्ली से चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे औवेसी की कार पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी जिसकी समीक्षा करने के बाद गृह मंत्रालय ने ओवैसी को जेड सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी कर दिये हैं।
छिजारसी टोल प्लाजा पर हुई थी फायरिंग
Asaduddin Owaisi ने खुद मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे अपने चार गाडियां लेकर दिल्ली से उत्तर प्रदेश आ रहे थे तो उत्तर प्रदेश के छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाडी पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान उनकी कार पंचर हो गई और वे दुसरी गाड़ी में सवार होकर घटनास्थल से सुरक्षित बहार निकले। ओवैसी कहा कि फायरिंग करने वाले तीन चार लोग थे। उनकी गाड़ी पर चार राउंड फायर किए गए।
दो लोगों को गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में सामने आया है कि Asaduddin Owaisi हिंदु विरोधी बयान देते रहते हैं। और इसी वजह से Asaduddin Owaisi पर फायरिंग की गई। गिरफ्तार किये गये एक आरोपी का नाम सचिन है जो बादलपुर गौतमबुद्द नगर का रहने वाला है, वहीं दुसरे का नाम शुभम बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों को खोजने में लगी है।