जूताकांड के बाद गहलोत समर्थकों की बयानबाजी शुरू, मंत्री परसादीलाल बोले गहलोत ने बचाई सरकार

जयपुर। पुष्कर में सचिन पायलट के समर्थकों के द्वारा खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना पर जूते फेंके जाने के बाद अब गहलोत गुट के सथर्मकों के खुलकर बयान सामने आने लगे हैं। गहलोत खेमे के माने जाने वाले राजस्थान के चिकत्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने मुसीबत के समय पर अशोक गहलोत ने ही राजस्थान मेें कांग्रेस सरकार गिरने से बचाई थी। अगर गहलोत नहीं होते तो हम सभी एमएलए सडकों पर घूम रहे होते। वहीं, आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने भी मुख्यमंत्री के समर्थन में खुलकर बोलते हुए कहा कि अगर अशोक गहलोत गहलोत साहब नहीं होते तो हमारी हालत खराब हो जाती। हम आज मंत्री नहीं बनते। यह सारी गहलोत की सूझबूझ है जिसकी वजह से सरकार बची।

दरअसल आपदा मंत्री एक जनसुनवाई के बाद मीडिया से बात रहे थे। इस दौरान उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब तक शानदार काम किया है अशोक गहलोत अपने आप में एक विचारधारा हैं। गहलोत ने कोरोना में शानदार मैनेजमेंट किया। आज गहलोत के राज में जनता के कल्याण की एक से एक योजनाएं चल रही हैं। हम ऐसे नेता के नेतृत्व में आगे चलेंगे। वहीं जब मेघवाल से पुष्कर में जूता कांड पर सवाल पूछा तो उन्होनें कहा कि अशोक चांदना एक प्रखर और मजबूत नेता हैं। पुष्कर में जो घटना हुई हैए उस पर अशोक चांदना खुद सब बात कह चुके हैं।