कश्मीर में फिर से टारगे​ट किलिंग, कुलगाँव में राजपूत ड्राइवर की हत्या, घाटी छोड़ने की मिल रही धमकी

जयपुर। पिछले 11 दिनों में प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों पर आतंकी हमले की यह छठवीं घटना है। घाटी में फिर से टारगेट किलिंग ओर हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी से दशहत का माहौल बना हुआ है। आज फिर से कश्मीर में आतंकियों ने राजपूत समाज के 55 साल के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान कुलगाँव के काकरण निवासी सतीश के रूप में हुई है।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सतीश पर शाम 7:30 बजे हमला हुआ। उसके सिर व सीने में गोली मारी गयी। स्थानीय पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे लश्कर के किसी नए आतंकी का हाथ है। बुधवार को सतीश राजपूत के घर पास तैनात पुलिस कर्मियों ने गोली बारी की आवाज सुनी तो तुरंत वहां पहुचे और देखा सतीश को गोली लगी थी। सतीश को हॉस्पिटल लेकर गए जहाँ उसने इलाज के चलते दम तोड़ दिया।

कश्मीर में दहशत का माहौल
इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने 2 अप्रैल को बिहार निवासी 2 प्रवासियों को गोली मार कर हत्या कर दी गई इसके बाद crpf के दो जवानों को निशाना बनाया गया जिनमे से एक की मौत हो गयी। कश्मीर के ही शोपियां में एक कश्मीरी पंडित फार्मेन्सी मालिक को घायल कर दिया गया। इसी कारण अब कश्मीर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लोगों में इस बात का डर से की न जाने कौन कहाँ से हमला कर दे। वहीं आतंकी कश्मीर में हिंदुओ को घाटी छोडने की धमकी दे रहे हैं। मृतक सतीश के घरवाले मीडिया से भी बात करने को तैयार नहीं उनका कहना है कि जबतक उन्हें सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलता है या जम्मू जाने के लिए गाड़ी नहीं मिलती है औऱ डीसीपी जबतक नही आ जाते वे किसी से कोई बात नहीं करेंगे।
इसी बीच कश्मीर के बारामुला के कश्मीरी कॉलोनी में धमकी भरा हुआ लेटर लश्कर ए इस्लाम संगठन के नाम से भेजा गया है इस लेटर में घाटी छोड़ने की धमकी हिंदुओं को दी गई है।