कृषि आयुक्त ने किया हाडौती के अतिवृष्टि क्षेत्रों का दौरा

कोटा ( शिवकुमार शर्मा ) संभाग में लगातार बारिश के बाद क्षेत्र की फसलों में हुये नुकसान का जायजा लेने के लिये मंगलवार को कृषि आयुक्त डॉ ओमप्रकाश कोटा पंहुचे। यहां से कृषि अधिकारियों की टीम के साथ अतिवृष्टि क्षैत्रों का दौरा कर खरीफ की फसल में नुकसान का जायजा लिया। टीम में संयुक्त निदेशक कृषि डॉ रामावतार शर्मा, उप कृषि निदेशक बून्दी रमेश चन्द्र जैन, जिला विस्तार अधिकारी राधा कृष्ण शर्मा, कृषि अधिकारी एवं अन्य सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे। कृषि आयुक्त ने टीम के सदस्यों के साथ बून्दी जिले की के.पाटन तहसील के विभिन्न क्षैत्रों में अधिक वर्षा के कारण खरीफ की फसलों में हुये नुकसान का जायजा लिया।
संभाग में 3.66 लाख हैक्टेयर में हुआ खरीफ की फसलों को नुकसान:-
संभाग में अतिवृष्टि के कारण धान के अतिरिक्त अन्य सभी फसलों में अत्यधिक नुकसान हुआ है। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि संभाग में खरीफ 2021 में कुल 10 लाख से 42 लाख 503 हैक्टेयर में बुवाई हुयी थी जिसके अन्तर्गत 6 लाख 38 हजार 421 हैक्टेयर में सोयाबीन, 1 लाख 70 हजार 165 हैक्टेयर में उड़द, 89 हजार 771 हैक्टेयर में मक्का आदि फसलों की बुवाई हुयी थी। वर्तमान में हुये सर्वे के अनुसार अतिवृष्टि से सर्वाधिक हानि इन्हीं फसलों में हुई है। शर्मा ने बताया कि वर्तमान आंकडो के अनुसार अब तक संभाग में सोयाबीन के 2 लाख 14 हजार 321 एवं उड़द के 93 हजार 636 हैक्टेयर क्षैत्रफल में अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ है। नुकसान के पूर्ण सर्वे के लिए कृषि विभाग एवं प्रशासन की टीम खराबे का आंकलन करने में जुटि हुई है।
कृषि आयुक्त ने के.पाटन तहसील के इन गांवो का किया दौरा:-
कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ बून्दी जिले की के. पाटन तहसील के रंगराजपुरा, अरनेठा, कापरेन, कोडक्या, नोताडा, देईखेडा, लबान आदि गावों का दौरा कर अतिवृष्टि से फसलों में हुये नुकसान का जायजा लिया।
फसल खराब होने पर बीमित कृषक क्या करें:-
आयुक्त कृषि डॉ. ओमप्रकाश ने बतया कि अतिवृष्टि से हुयी फसल खराबे की सूचना तुरन्त जिले की अधिसूचित बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर पर 72 घण्टों के अन्दर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवायें। बून्दी जिले के किसान फ्यूचर जनरल इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के टॉल फ्री नम्बर 18002664141, कोटा जिले के कृषक बजाज एलाइन्ज जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के टॉल फ्री नम्बर 18002095959, बारां जिले के कृषक एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के टॉल फ्री नम्बर 18004196116 एवं झालावाड जिले के कृषक एसबीआई जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के टॉल फ्री नम्बर 18001021111 पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवा सकते है। ऑनलाईन शिकायत दर्ज नहीं हो पाने की स्थिति में बीमित कृषक संबंधित कृषि पर्यवेक्षक से फार्म प्राप्त कर फार्म को भर कर बैंक की पासबुक (किसान क्रेडिट कार्ड वाली), नवीन जमाबन्दी की नकल व आधार कार्ड की फोटोप्रति मय आवेदन पत्र के साथ सात दिवस के अन्दर-अन्दर कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को प्रस्तुत कर सकते है।
इसके साथ-साथ गूगल प्ले स्टोर से ब्तवच प्देनतंदबम एप्प डाउनलोड कर उसकी सहायता से भी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होनें बताया कि कृषक अधिक जानकारी के लिये क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या नजदीकी कृषि कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। भ्रमण उपरान्त कृषि आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की संभागीय आयुक्त चारों जिलों के जिला कलेक्टर एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि आयुक्त ने सभी को समय पर कृषकों का आवेदन करवानें, उनके खेतों का निर्धारित कमेटी द्वारा सर्वे करवाने एवं खराबें का मुआवजा प्रक्रिया का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक खराबे वाले कृषकों को राहत देने के निर्देश दिये गये। माननीय आयुक्त कृषि महोदय द्वारा 11अगस्त को सांगोद, कनवास, पीपल्दा एवं दीगोद तहसील में भ्रमण करके खराबे का जायजा लेगें।