ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
भारत छोडा आन्दोलन की वर्षगांठ पर 8 अगस्त को अहिंसा यात्रा एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा
कोटा 6 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के तत्वाधान में 8 अगस्त को सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं अहिंसा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
जिला परिषद सीईओ ममता तिवाड़ी ने बताया कि 8 अगस्त को गांधी चौक रामपुरा स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं अहिंसा यात्रा का शुभारम्भ प्रातः 7.30 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि अहिंसा यात्रा गांधी चौक से किशोरसागर की पाल होकर बारहदरी पहुंचेगी जहां प्रातः 8 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आमत्रित किया है तथा आम नागरिकों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदार बने।