AIAPGET 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया 5 जनवरी से होगी शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2022 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। AIAPGET पोस्ट ग्रेजुएट (MD/MS) काउंसलिंग प्रक्रिया 5 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।   उम्मीदवारों को सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर पंजीकरण करना होगा।


ऐसे रहेगा पूरा शेड्यूल

AIAPGET काउंसलिंग 2022 पंजीकरण और शुल्क भुगतान 15 जनवरी, 2023 को बंद हो जाएगा। उम्मीदवार 6 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 के बीच कॉलेज और पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पसंद जमा कर सकते हैं। सीट आवंटन की प्रक्रिया 15 जनवरी से 17 जनवरी के बीच होगी। एआईएपीजीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 18 जनवरी, 2023 को घोषित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख
AIAPGET काउंसलिंग 2022: राउंड 1 शेड्यूल

पंजीकरण
5 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 (दोपहर 3 बजे)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

15 जनवरी, 2023 (दोपहर 3 बजे)

AIAPGET  काउंसलिंग 2022 चॉइस फिलिंग

6 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 (रात 11:59 बजे)

चॉइस लॉक

16 जनवरी, 2023 (दोपहर 3 बजे से 11:59 बजे तक)

सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक

AIAPGET काउंसलिंग 2022 राउंड 1 सीट आवंटन

जनवरी 18, 2023

आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना

जनवरी 19 से जनवरी 25, 2023

AIAPGET काउंसलिंग 2022: आवश्यक दस्तावेजों की सूची
1. एआईएपीजीईटी 2022 एडमिट कार्ड
2. एआईएपीजीईटी 2022 परिणाम
3. बीएएमएस / बीयूएमएस / बीएचएमएस / बीएसएमएस मार्कशीट
4. बीएएमएस / बीयूएमएस / बीएचएमएस / बीएसएमएस डिग्री प्रमाण पत्र
5. इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र जिसमें कहा गया है कि उम्मीदवार ने 31 जनवरी, 2022 तक अपनी अवधि पूरी कर ली है।
6. सीसीआईएम/राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी स्थायी/अनंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र
7. हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट / जन्म प्रमाण पत्र
8. एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड)
9.जाति/समुदाय प्रमाण पत्र