कोटा-पटना के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी की कोच सुविधा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा-पटना के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी की कोच सुविधा

कोटा 13 सितम्बर, रेल प्रशासन पूर्व मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली कोटा से पटना के मध्य चलने वाली ट्रेन में आगामी 15 सितम्बर 2022 से वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी का एक कोच लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 13237/13238 एवं 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पमरे के भरतपुर, बयाना, हिण्डौनसिटी, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर एवं इंद्रगढ़ स्टेशनों से होकर कोटा जाती है। जिससे कोटा मंडल के उक्त स्टेशनों के यात्रियों को इस कोच में यात्रा का लाभ मिलेगा ।
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम तरह के प्रयोग करती रहती है । रेल यात्रियों की यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे की ओर से समय-समय पर बदलाव किए जाते रहे हैं । गर्मी अधिक होने के कारण रेलवे में एसी कोच के सीटों की डिमांड काफी अधिक रहती है । ऐसे में भारतीय रेलवे थर्ड एसी की तरह वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी कोच को चलाने का काम कर रही है। यह लोगों के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। रेल यात्री इसके तहत कम किराये में एसी का आनन्द ले सकते हैं। इन कोचों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इनमें मोबाइल फोन और मैगजीन होल्डर, फायर सेफ्टी के लिए आधुनिक इंतजाम किए गए हैं ।
इसके अलावा इस कोच में पर्सनलाइज्ड रीडिंग लाइट, एसी वेंट, यूएसबी पॉइंट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी और स्नैक टेबल जैसी कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं। एसी थ्री-टियर कोच में 72 के बजाय 83 सीटें होती है जो अधिक से अधिक यात्रियों को अपने मंजिल तक पहुंचाने का काम करती है । इसके अलावा इस कोच में हर सीट के यात्री के लिए एसी डक अलग-अलग लगाया गया है।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं आरामदेह यात्रा को ध्यान में रखते हुए किया गया है | इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है | यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन में लगे इस कोच की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,NTES,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।