जयपुर। चीन की स्मार्टफोन कंपनी realme भारत में एयरटेल ग्राहकों को realme C 30 स्मार्टफोन को सस्ते में उपलब्ध करवा रही है। इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। आइए इस फ़ोन पर मिल रहे ऑफर्स एवं इसकी कीमत की जानकारी देते हैं।
realme C30 की कीमत
फ़ोन के 3 GB RAM + 32 GB ROM वैरिएंट की कीमत ₹7,549 हैं। वहीं 2 GB RAM + 32 GB ROM वाले वैरिएंट के कीमत ₹6,749 है। Offer की बात करें तो ICICI Debit Card पर कम्पनी ₹300 फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। Flipkart Axis Bank Card पर 5% Cashback मिलेगा। एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को कम्पनी 750 रुपए का सीधा डिस्काउंट दे रही है। एयरटेल प्रीपेड ग्राहक realme C30 को मात्र 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
realme C30 के फीचर
फ़ोन में 16.51 cm (6.5 inch) HD+ Display दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T612 Processor दिया गया है जिसे 3 GB RAM और 32 GB ROM के साथ जोड़ा गया है। फ़ोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के माधयम से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 8MP Camera है। और वीडियो कालिंग सामने की तरफ 5MP Front Camera मौजूद है। फ़ोन मई पावर देने के लिए 5000 mAh Lithium Ion Battery है।