जयपुर। आज के समय पर सबसे बड़ी जरूरत है इंटरनेट। इंटरनेट के बिना आज के समय पर लाइफ अधूरी है। घर से लेकर आॅफिस तक बिना इंटरनेट के काम नहीं चलता है। आजकल ज्यादा यूजर्स मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप एयरटेल और जिओ के यूजर हैं तो हम आपको यहां दोनों के ऐसे प्लान की कीमत और बेनिफिट्स बतायेंगे जिसने 2 जीबी डेटा रोज मिलता हो।
Reliance Jio का प्लान
जियो के पास ऐसे चार प्लान हैं जिनमें आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। चारों प्लान्स की कीमत और वैधता अलग अलग है। पहला प्लान 249 रुपये का है जिसमें 2 जीबी नेट मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा 444 रुपये, 599 रुपये और 2399 रुपये के प्लान है जिनमें 56, 84 और 365 दिनों की है। इसके अलावा सभी प्लान्स में 100 एसएमएस डेली मिलते हैं। सभी प्लान्स में वैधता तक अनलिमिटेस वॉयस काल है।
एयरटेल प्लान
अब एयरटेल प्लान की बात करते हैं कि का सबसे सस्ता 2 जीबी डेली डेटा प्लान 252.54 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान में 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा के अलावा अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 100 डेली एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। कंपनी एक 295.76 रुपये का प्लान भी देती है, जिसमें 252 रुपये प्लान के समान फायदे और वैधता मिलती है, लेकिन इसमें अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।