जयपुर। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने भारत में अपने 265 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को संशोधित किया है। पहले सह प्लान में 1GB हाई-स्पीड डेली डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती थी जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन शामिल थे। अब इस टेलीकॉम ऑपरेटर ने नए अपडेट में वैलिडिटी और डेली डेटा में बढोत्तरी की है। अपडेटेड प्लान अब केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
265 रुपये का प्रीपेड प्लान
संशोधन के बाद, यह एयरटेल प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता प्रदान करेगा और 1 जीबी दैनिक डेटा के स्थान पर 1.5 जीबी दैनिक हाई-स्पीड 4 जी डेटा प्रदान करेगा। इसमें अब इसमें कुल 30 दिनों के लिए 45 जीबी डेटा दिया जायेगा। 45GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी।
डेटा और वैधता के अलावा, प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इन 100 दैनिक एसएमएस के समाप्त होने के बाद, उपयोगकर्ताओं से 1 रुपये प्रति स्थानीय एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस का शुल्क लिया जाएगा। यूजर्स को Airtel Wynk म्यूजिक और हैलो ट्यून्स का भी एक्सेस मिलता है। जैसा कि पहले बताया गया है कि यह अपडेट फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।