​ट्विटर पर भिड़े अजय देवगन और सुदीप किच्चा, अजय बोले हिन्दी राष्ट्रभाषा नहीं तो फिल्में डब क्यों करते हो

जयपुर। बॉलिवुड स्टार अजय देवगन और साउथ फिल्म स्टार सुदीप किच्चा के बीच का ट्विटर पर जुबानी जंग हो गई। अजय देवगन ने आज एक कन्नड़ अभिनेता को जवाब देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और रहेगी।
दरअसल हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म "केजीएफ: अध्याय 2" पर एक टिप्पणी के जवाब में, सुदीप ने कहा, "हर कोई कहता है कि एक कन्नड़ फिल्म अखिल भारतीय स्तर पर बनाई गई थी लेकिन एक छोटी सी सुधार यह है कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है।"
हिंदी फिल्म उद्योग पर कटाक्ष करते हुए, उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कई अखिल भारतीय फिल्में बनाता है जो तेलुगु और तमिल में रिलीज़ होती हैं लेकिन उसी पैमाने पर सफलता पाने के लिए संघर्ष करती हैं। आज हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो हर जगह जा रही हैं,"।

सुदीप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, अजय देवगन ने ट्विटर पर कन्नड़ अभिनेता को टैग किया और उनसे पूछा कि वह अपनी मातृभाषा में बनी फिल्मों के हिंदी डब कयों कर रहे हैं।
अजय देवगन ने लिखा, "@KicchaSudeep मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।

सुदीप ने बाद में सफाई पेश करते हुए देवगन के ट्विट का जवाब का दिया और कहा कि उनके कहने का ये मतलब नहीं था, और नहीं ही किसी की भावना को चोट पहुंचाने था। उन्होंने कहा कि वह हमारे देश की हर भाषा को "प्यार और सम्मान" करते हैं और कहा कि उन्हें जल्द ही उनसे मिलने की उम्मीद है।