अजमेर। प्रदेश के अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के तीसरे माले से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सीमा चौहान है। मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसके पति ने ही तीसरी मंजिल से नीचे गिराकर हत्या की है। मां का आरोप है कि वह रोज उसकी बेटी से झगडा करता था, और उसे परेशान करता था।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक महिला के पति को अरेस्ट करके जांच शुरू कर दी है। इस घटना के दौरान मृतक महिला की पत्नि नीचे वाली मंजिल पर थी जैसे ही उसने लडाई झगडे की आवाज सूनी और उपर पहुंची तब तक महिला नीचे गिर चुकी थी। पुलिस ने पति के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला की मां का नाम मीना शेखावत है जो कि अरावली विहार में रहती है। मीना शेखावत ने बताया कि उनकी बेटी सीमा चौहान की शादी एक साल पहले जोधपुर निवासी अविनाश चौहान से हुई थी। अविनाश कोई भी काम नहीं करता है और शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। फिलहाल वे दोनों अजमेर अरावली विहार में किराये से फ्लैट लेकर रहने लगे थे। हर बार की तरफ रविवार देर रात करीब 11 बजे दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। और झगडे की आवाज सुनते ही जब वह उपर पहुंची तब तक उनकी बेटी नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई। मां मीना की रिपोर्ट पर क्रिश्चियन गंज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी अरविंद चारण ने बताया कि अविनाश चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।