जयपुर। खबर अजमेर के गंज थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस ने मुश्तैदी दिखाते हुए धारदार हथियारों सहित दो बदमाशों को धर दबोचा और शहर में बारदात होने से बचा ली। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी घटना की तलाश में थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनोें की कुडली निकालने में जुट गइ है।
गंज थाना के प्रधान आरक्षक रतन सिंह की जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एएसआई कुंदन सिंह व प्रेम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान रात को थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान उनकी तलाशी ली गई जिसमें दोनों के पास से धारदार हथियार जब्त किये गये। उनसे पूछतात में दोनों बदमाश संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आरोपी की शिनाख्त कोट अंदर निवासी निजाम उर्फ जुम्मन और टोंक निवासी कमलेश के रूप में की गई है।
आरोपित के कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में किसी घटना की तलाश में थे लेकिन पुलिस ने घटना से पहले ही उसे पकड़ लिया। गंज थाना पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।