Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी की चिंताएं बढ़ी

जयपुर। आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने साथ मिलकर मुजफ्फरनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से बीजेपी के माथे पर चिंताओं की लकरी जरूर बनेंगी। Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे मौके पर की है जब एक दिन पहले ही रालोद प्रमुख Jayant Chaudhary ने बीजेपी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, मेरे हेलिकॉप्टर को बीजपी ने लेट करवाया इस कारण में यहां देरी पहुंचा। उन्होनें कहा आज जयंत चौधरी और हम इस चुनाव के माध्यम से चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जो कि हमेशा किसानों को संपन्न बनाना चाहते थे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने तीन कानून बिल जबरदस्ती किसानों पर थोपे गये और जब किसानों ने सरकार को बिल वापिस लेने को मजबूर किया तो बिल वापिस लिये गये और वो भी वोट लेने के लिए। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ​किसानों और जनता से वादा करते हुए कहा कि बिजली 300 यूनिट मुफ्त होगी और एमएसपी की खरीद के लिए सरकारी इंतजाम करने होंगे, वो हम करेंगे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने इसमें से कितने वादे पूरे किये हैं..? अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने काहा कि इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। आरएलडी और एसपी मिलकर बीजेपी को हराने जा रही है। हम दोनों किसानों के बेटे हैं। किसानों के हक के लिए आखिरी हक तक लड़ेंगे।