अखिलेश यादव ने आंदोलन में मारे गये किसानों के परिवार के लिए किया वादा, सत्ता में आये तो देंगे 25-25 लाख

जयपुर। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए यूपी में सभी राजनैतिक पार्टीयां अपने चुनावी वादों से जनता का लुभा रहीं हैं। यूपी की प्रमुख पार्टीयो में से एक समाजवादी पार्टी के संयोजन अखिलेश यादव ने अब यूपी किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। अखिलेश यावद ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो किसान आंदोलन में मारे गये किसानों के परिवार को 25—25 लाख रूपये की मदद राशी देंगे। अखिलेश की इस घोषणा के बाद कहा जा सकता है कि निश्चित रूप से किसान आंदोलन को सपा पार्टी अपना चुवानी मुद्दा बना रही हैं।

सपा प्रमुख ने यह जानकारी ट्वीट करके है। उन्होंने लिखा है कि किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जाएगी।
आरएलडी से किया गठबंधन
इससे पहले अखिलेश यादव ने आरएलडी के संयोजक जयंत चौधरी से लखनउ में मुलाकात। जयंत चौधरी ने दोनों का एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें लिखा था बढ़ते कदम साथ साथ। यानि दोनों पार्टीयों का गठबंधन तय है। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर फिलहाल सपा मे आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि किसान आंदोलन इस बार यूपी चुनाव का मुख्य मुद्दा रहने वाला है। कांग्रेस और सपा दोनों पार्टीयां किसान आंदोलन का सपोर्ट करती आई हैं। और दोनों ही पार्टी काूननों को वापिस लेने की घोषणा के बाद क्रेडिट लेने में जुटी हैं।