जयपुर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। करहल विधानसभा क्षेत्र अखिलेश यादव के परिवार का गृह क्षेत्र है।
हालांकि यह सूत्रों मुताबिक यह खबर पहले ही बहार आ चुकी थी लेकिन आज अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद राम गोपाल ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। राम गोपाल यादव का कहना है कि अखिलेश यादव करहल सीट से रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतेंगे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि करहल की जनता 1993 के बाद से हर चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के लिए मतदान करती हुई आ रही है। इससे पहले सन 2002 में करहल सीट से बीजेपी ने चुनाव जीता था वर्तमान में इस सीट से सोबरन यादव विधायक हैं।
करहल सीट मैनपुरी लोकसभा सीट बनाने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है, जिसने श्री यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पांच बार लोकसभा के लिए चुना था। करहल यादव परिवार के गृह गांव सैफई से सिर्फ 5 किमी दूर है।
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने नवंबर में कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन बाद में यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर पार्टी चाहती है, तो मैं चुनाव लड़ूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि अगर पार्टी फैसला करती है, तो मैं 2022 में चुनाव लड़ूंगा।" उन्होंने अगले कुछ हफ्तों में इसी तरह के बयान दिए, जिससे यह चर्चा बढ़ गई कि वह इस बार अपने विधानसभा चुनाव की शुरुआत कर सकते हैं।
चंद्रशेखर, योगी के सामने
दूसरी तरफ गोरखपुर शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने पर्चा दाखिल कर दिया है। अब इस सीट पर हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है।