जयपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज दिल्ली से मजुफ्फरनगर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए जाने वाले थे लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर को उडाने भरने की इजाजत नहीं दी गई। Akhilesh Yadav ने इस घटना पर बीजेपी को आडे हाथों लिया और हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। सपा प्रमुख ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को जानबूझ कर लेट किया गया।
इस संदर्भ में अखिलेश यादव ने आज दोपहर दो बजकर 34 मिनट पर उन्होंने ट्वीट किया और जानकारी दी कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर रखा गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्विट करते हुए लिखा, "मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…"
अखिलेश यादव के इस ट्विट के लगभग आधे घंटे बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के हेलिकॉप्टर ने मुजफ्फरनगर के लिए उडान भरी। उडान भरने के बाद अखिलेश यादव ने एक बार फिर से ट्विट किया और लिखा, "सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।"
सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं… pic.twitter.com/RLrio4WNWm
सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुजफ्फरनगर में गठबंधन सहयोगी जयंत चौधरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने गय हैं। इससे पहले अमित शाह जयंत चौधरी को बीजेपी में आने का प्रस्ताव दे चुके हैं लेकिन जयंत चौधरी ने यह प्रस्तवा ठुकरा दिया।