गोरखपुर विधायक सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक राधा मोहन अग्रवाल को अखिलेश यादव का ऑफर

जयपुर। गोरखपुर विधायक सीट से वर्तमान बीजेपी के विधायक की सीट पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया है। जिसके बाद से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा के मौजूदा विधायक राधा मोहन अग्रवाल को उसी सीट के लिए अपनी पार्टी का टिकट देने की पेशकश की।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने पूछी कि गोरखपुर शहरी सीट से विधायक अग्रवाल की जगह योगी आदित्य नाथ को टिकट दे दिया गया है इस बारे में आप क्या कहेंगे तो समाजवादी पार्टी प्रमुख ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, "यदि आप उनसे संपर्क स्थापित कर सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं, तो टिकट की घोषणा की जाएगी और उन्हें टिकट मिल जाएगा। 

अन्न संकल्प दिवस के अवसर पर यहां अपने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
अखिलेश ने कहा कि "मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह याद है। मैंने इस अवसर पर राधा मोहन अग्रवाल को देखा था। उन्हें एक सीट नहीं मिली और उन्हें खड़े रहना पड़ा। भाजपा सरकार में उनका सबसे अधिक अपमान हुआ है।

भाजपा के असंतुष्ट विधायकों के बारे में एक सवाल पर, श्री यादव ने पहले कहा था, "हम सभी को सीट नहीं दे सकते। भाजपा अपने टिकट बांट सकती है। हम अब किसी को (सपा में) नहीं ले सकते।" लेकिन, जैसे ही अग्रवाल का नाम आया, उन्होंने कहा कि वह उन्हें टिकट देंगे।

अपने छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा को मुझसे ज्यादा मेरे परिवार की चिंता है। क्या आप भाजपा से प्रेरित होकर सवाल पूछ रहे हैं?" अपर्णा यादव ने 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव लखनऊ छावनी से सपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं।