यूपी में सपा की हार के बाद अखिलेश का बयान, हमने दिखाया भाजपा की सीटें कम हो सकती हैं...

जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आने के एक दिन बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट करके बयान दिया जिसके उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमने दिखाया है कि भाजपा की सीटें कम हो सकती हैं। वहीं, हमारी पार्टी ने इस चुनाव में ढेड गुणा वृद्धि की है। हमने आधे से ज्यादा भ्रम और छलाव कर दिया है।

अखिलेश यादव का का ट्वीट
सपा प्रमुख यादव ने ट्विट में लिखा, "उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।
जनहित का संघर्ष जीतेगा!"

सपा-गठबंधन के जीते विधायकों को बधाई
समाजवादी प्रमुख ने एक और ट्वीट करते हुए अपनी पार्टी और उसके गठबंधन में जीते सभी विधायकों को बधाईयां दी और सपा गठबंधन को सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा,  "सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं!
उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।"

बता दें कि सपा ने गुरुवार को 403 सीटों में से 111 सीटें जीती है। वहीं, भाजपा ने 255 सीटें जीतकर सत्ता में वापसि की है। पिछले चुनाव ने भापजा गठबंधन ने कुल 325 सीटें हासिल की थीं, जो कि पिछली बार से 52 कम है।