अक्षय कुमार को मांगनी पड़ी सोशल मीडिया पर माफी, जानें पूरा माजरा


जयपुर। ​ बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार ने अपने समर्थक और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा शेयर किया है। दरअसल, अक्षय कुमार के विमल इलायची के एक विज्ञापन में दिखाई देने पर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब ट्रोल किया जाने लगा। फैन्स के इस रिएक्शन के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगी है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि अक्षय कुमार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं फिर भी वे एक ऐसे विज्ञापन को प्रमोट कर रहे हैं जो कि एक तंबाकु गुटखा ब्रांड है।

ट्रोलिंग के बाद जब अक्षय को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंन इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों से माफी मांगी और कहा कि वे खुछ व्यक्तिगत रूप से तंबाकु का समर्थन नहीं करते, अब भविष्य में वे कभी भी ऐसे विज्ञापन नहीं करेंगे तो तंबाकु उत्पादों को बढ़ावा देते हैं।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा, "मैं आपसे, अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। हालांकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं विमल इलायची के साथ से अब पीछे हटता हूं,"।

कॉन्ट्रेक्ट अवधि तक प्रसारित होगा विज्ञापन
अक्षय कुमार ने कहा कि, " ब्रांड अनुबंध की कानूनी अवधि तक विज्ञापनों को प्रसारित करना जारी रख सकता है, लेकिन मैं अपने भविष्य के विकल्पों को बनाने में बेहद सावधान रहने का वादा करता हूं। बदले में , मैं हमेशा के लिए आपका प्यार और शुभकामनाएं मांगता रहूंगा,
हालांकि, अभिनेता ने यह नहीं बताया कि विमल इलायची के विज्ञापन के लिए अनुबंध की अवधि क्या है।