जयपुर। बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार की नई देशभक्ति आधारित फिल्म बेलबॉटम को आज थिएटर्स में रिलीज कर दिया है। बेलबॉटम कोविड -19 की दूसरी लहर के बाद से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। बता दें कि आज से देशभर के सिनेमाहॉल खोल दिये गये हैं। लेकिन इनमें दर्शकों की संख्या केवल 50 प्रतिशत ही रह सकती है।
बेलबॉटम की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार के अलावा लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी, अनिरूद्ध दावे जैसे स्टार शामिल हैं। अक्षय कुमार जब अपनी इस मूवी का प्रमोशन कर रहे थे तो उन्होंने कहा निश्चित रूप से फिल्म को रिलीज करने से पहले मन में घबराहट थी। उन्होंने कहा फिल्म के कारोबार पर वर्तमान स्थिति को लेकर प्रभाव तो पड़ेगा लेकिन किसी को तो पहला कदम उठाना ही था। उन्होंने कहा कि वाशु भगनानी एक साहसी और बहादुर व्यक्ति हैं और मैं सम्मान करता हूं कि उन्होंने थिएटर्स पर रिलीज करने का फैसला लिया।
कंगना रनौत ने शुभकामनाऐं
फिल्म बेलबॉटम के रिलीज होते ही अदाकारा कंगना रनौत ने बेलबॉटम की टीम को इसकी नाटकीय रिलीज के लिए बधाई दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अक्षय कुमार की नई मूवी पोस्टर साझा किया और टीम को विनर कहा। कंगना रनौत ने लिखा, "आज सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर बेलबॉटम देखें और पहला कदम उठाने के लिए पूरी टीम को बधाई, आप पहले से ही विजेता हैं, आपको बधाई।" बता दें कि कोविड 19 के कारण कईं ब्लॉबस्टर मूवी अभी भी रिलीज नहीं की गई हैं।