सर्व हिन्दू समाज ने निकाली अक्षत कलश व शोभायात्रा, जगह-जगह किया भव्य स्वागत
-अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 10 जनवरी तक घर-घर देंगे निमंत्रण
बारां 28 दिसम्बर। सर्व हिन्दू समाज द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के निमित्त गुरूवार को शहर के अस्पताल रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर से अक्षत कलश व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक, चारमूर्ति चौराहा से गुरूद्वारा होते हुए श्रीराम कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां शोभायात्रा का आरती व प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
शोभायात्रा का जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसमें सर्व समाज के महिला, पुरूष व युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जो भगवान श्रीराम के भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ था। इसके साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत घर-घर अक्षत वितरित कर निमंत्रण भी दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 22 जनवरी को नगर पालिका कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
जिसमें सभी हिन्दू समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा पूजन कार्यक्रम पंडित सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। शोभायात्रा में रामचंद्र झाम्ब, महेंद्र पिपलानी, महेश अदलक्खा, लीलाधर सुमन, मनोज पिपलानी, शैलेंद्र गेरा, विजय पिपलानी, सुमित शर्मा, समीर गेरा, सुरेंद्र पिपलानी, दिनेश शर्मा, मितेश कोहली, गुलशन अदलक्खा, राजा कालरा, धनराज शर्मा, निधि गेरा, श्वेता अदलक्खा, सोनिया अदलक्खा, राजकुमारी शर्मा, रमा पिपलानी, चंद्रकला अदलक्खा, कांता शर्मा, गीता डंग, किरण भार्गव, अंतु रानी शर्मा, संतोष गौतम, राधा शर्मा, प्रेम गेरा, ऐश्वर्या गौड़, दिव्या शर्मा, रेखा बाठला समेत सर्वसमाज के लोग शामिल थे।