अखिल भारतीय चम्बल केसरी कुश्ती दंगल का आगाज

शुरु हुआ 'ऐरावतों का महासंग्राम'

अखिल भारतीय चम्बल केसरी कुश्ती दंगल का आगाज

देशभर से कोटा पहुंचे पहलवान, कुश्ती के मेट पर दिखाया दमखम

हाडौती स्तर की कुश्तियों में नन्हें बालक बालिकाओं ने दांव पेंच से किया हतप्रभ

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा, 9 अक्टूबर।
राष्ट्रीय मेला दशहरा के अंतर्गत नगर निगम कोटा उत्तर तथा दक्षिण व कुश्ती संघ के संयोजन में सोमवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय चम्बल केसरी दंगल का आगाज हुआ। इस दौरान देशभर से आए पहलवानों के बीच पहले दिन से ही जबरदस्त मुकाबले देखे गए। वहीं हाडौती स्तर की प्रतियोगिताओं में भी नन्हें बालक बालिका पहलवानों ने दांव पेंच से लोगों को हतप्रभ कर दिया।

इससे पहले मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा, पूर्व उप महापौर राकेश सोरल, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, उप महापौर सोनू कुरेशी, पवन मीणा, इसरार मोहम्मद, कुश्ती, संघ के अध्यक्ष इंद्रकुमार दत्ता, सचिव हरीश शर्मा ने मेट की पूजा कर दंगल का शुभारंभ किया। भगवान बजरंग बली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

दंगल में राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा से पहलवान भाग लेने के लिए कोटा पहुंच चुके हैं। वहीं नेशनल लेवल के रेफरी भी आ गए हैं।