खूब जमा बारां में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां 

दो नेता गिरा रे, वोटो के बीच बाजार में..
जिले की 31 वी वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मैं वीर रस श्रंगार रस हास्य रस गीत व पैरोडी से कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया । जिला मुख्यालय के श्री राम स्टेडियम पर रात नौ बजे से चला कवि सम्मेलन ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। सर्वप्रथम कवियों व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । मां सरस्वती के वंदना के साथ शुरू हुए कवि सम्मेलन में कवि सुनील शर्मा ने शहरी बनने के लिए हम भाइयों ने खानदानी खेत बांट दिए, जहां पहले कटती थीफसल, वहां प्लाट काट दिए से कवि सम्मलेन की नीव रखी वही मुंबई से आए हास्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी इन चार पंक्तियों से कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान की ।उन्होंने, इंसान प्यारा है, हमें भगवान प्याराहे, हमें गीता रामायण बाइबल कुरान प्यारा है । मगर जब बात होगी देश की तो हमें सांसो से ज्यादा हिंदुस्तान प्यारा है,,,,से जनता के मन में जगह बनाई। निर्भीक बनाने के लिए यानी भारत में रामराज्य को लाने के लिए रावणों से हमें यह देश बचाना होगा अब तो हाथों में धनुष बाण उठाना होगा । जैसी लाइनों ने भी खूब दाद पाईं। राजस्थान के प्रतापगढ़ से आई ममता शर्मा ने जैसे ही यह पंक्ति दोहराई, नेता गिरा रे, वोटों के बीच बाजार मैं ...तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । गीतों की मलिका मेरठ से आई कवियत्री शुभम त्यागी ने अपनी गजल, चांद को तन्हा तकने लगी आजकल ,कहती मां हे सयानी हुई आजकल ... सामने बैठे दर्पण के इटलाके में बात खुद से ही करने लगी मैं आजकल,,,को दर्शकों ने सराहा। हमारे जिले की धरती के लाडले कवि सुरेंद्र यादवेंद्र ने जब अपनी यह चार पंक्तियां... सारी अकड़ निकल गई अकड़ी हुई थी जिंदगी, खुद के ही जाल में फंसी मकड़ी हुई थी जिंदगी.. राजा हो या रंक फकीर शहंशाह इक वायरस के खौफ में जकड़ी हुई थी जिंदगी .. पर दर्शक लोटपोट हो गए । 

कवि सम्मेलन में फिरोजाबाद से आए हाशिम फिरोजाबादी ने वीर रस व सिंगार रस मैं जो कविता पाठ किया ।बारां जिला मुख्यालय पर ही तैनात एडीएम बृजमोहन बेरवा ने भी अपने हास्य व्यंग की रचनाओं से खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में आशीष अनल मारुति नंदन सीसवाली नाथूलाल निडर अंता आधा दर्जन से भी ज्यादा कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा कार्यक्रम में बारा जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया विधायक पानाचंद मेघवाल जिला कलेक्टर नरेंद्र विजय पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा लेखा अधिकारी धीरज सोनी चिर परिचित संचालन सुनील शर्मा नगर परिषद व पुलिस प्रशासन के कर्मचारी भी उपस्थित रहेकांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता सहित हजारों श्रोता उपस्थित रहे।